1100 ब्राह्मणों की मौत की घटना!!!


 



1100 ब्राह्मणों की मौत की घटना!!!

किसी दूसरे के कर्म का चिंतन आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।।जो इन्सान जैसा कर्म करेगा देर सवेर उसको उसका फल मिलना ही है पर जब कोई  मनुष्य दूसरे मनुष्य द्वारा किए जा रहे किसी भी तरह के कर्म का चिंतन करता रहता है तो बहुत संभावना है कि जिसने कर्म किया शायद उसे उतना फल न मिले जितना चिंतन करने वाले को मिलता है।बुरे का प्रभाव तो बहुत मिलता है।।इसलिए खुद में मस्त रहें

आओ एक कहानी सुनाता हूं शायद बात पकड में आ जाए।।। 

एक बार एक राजा ने कुछ ब्राह्मणों को भोज करवाया पर हुआ क्या जब उनके लिए रसोई बन रही थी तो उपर से एक चील सांप पकड कर लेके जा रही थी।।जब वह उन ब्राह्मणों के लिए बनाई जा रही रसोई के उपर से उड रही थी तो अचानक सांप जो उसके मुंह में था खीर के कडाहे में गिर गया।।रसोईए को कुछ पता नहीं चला।।भोजन जब तैयार हो गया।राजा ने ब्राह्मणों को वितरित कर दिया ।अब जैसा कि उस में सांप गिरा था जहर के प्रभाव से सभी ब्राह्मण स्वर्ग सिधार गए।।राजा को बहुत पछतावा हुआ।।आनन फानन में कारण खोजा कड़ाहे में सांप मिला पर अब कुछ न हो सकता था।आस पास के क्षेत्र में राजा की बहुत बदनामी हुई कि इस पर इलजाम लगा कि इस ने ब्रह्मणों की हत्या की है।यह हुई धरती लोक की बात

अपनी बात अब शुरू होगी उधर स्वर्ग लोक में चित्र गुप्त के पास नोटीफिकेशन आई कि ऐसी फाईल आई है अब यह कर्म किस के खाते में ऐड आन कीया जाए जब डिटेल्स चैक करी तो इस में न तो राजा का कसूर उसे कुछ पता ही नहीं ,न कसूर रसोईए का ,न चील,न सांप का। यमराज जी कैबिनेट बुलाई कि कर्म किस के खाते में लिखा जाए।कोई फैसला नहीं। ऐकपरट यमदूत भी फैसला न दे पाए।।अब यमराज जी हाई लेवल मीटिंग परमात्मा के साथ करी ,सारी कहानी बताई।भगवान जी कहते इस फाईल को अभी स्टेंड बाई मोड पर रखो एक अलार्म सेट करो जब भी इस केस से संबधित कोई भी बात हो पता चल जाए।समय गुजरा उस राजा के राज में बाहर बाईपास पर एक ओल्ड लेडी रहती थी।।एक रात एक अजनबी ने उसके झोंपडी की डोर बैल बजाई।।बेबे जी बाहर आई पूछा कि राजा ऐकस का महल किधर है तो बेबे जी ने कहा अच्छा वह राजा क्या जिसने 1100 ब्राह्मणों का भोज के बहाने से मर्डर कर दिया था।।इतनी बात कहनी हुई उधर स्वर्ग लोक में अलार्म टीं टीं करने लगा ।यमराज ने फाईल ओपन करी अपडेट चैक कीया और परमात्मा को वटसऐप पर विडीयो काल लगा कर जानकारी दी।।परमात्मा ने कहा उस बरहमणों की हत्या का कर्म फल इस लेडी के खाते में अपडेट करो।।यमराज कहता हे प्रभु ऐसा क्यों यह लेडी का तो इस मर्डर केस से कोई संबध ही नहीं है आपने तो कर्मफल उसके खाते में डाल कर सिक्युरिटी लाक और लगवा दिया। 

प्रभु बोले इस केस से डायरेक्टर कोई भी नहीं अपराधी था यह एक होनी की घटना थी। हमने भी नए साल पर यह फाईल डिस्पोज आफ कर देनी ही थी।पर अपडेट के अनुसार यह लेडी के चिंतन में सदा यह रहा हालाकि उस का कोई लिंक राजा जा घटना से संबधित किसी से नहीं था।।अब इस पूरे मर्डर का जो फल होगा इस को भोगना होगा।।और हां धरती पर भी एक अपडेट भेजो जो भी किसी द्वारा किए गए कर्म को चिंतन करेगा वह उस का कर्म फल को भोगने के लिए बाधित होगा।।

अब निचोड यह है कि जो आपां स्वाद ले ले कर दूसरों के द्वारा किए जा रहे किसी भी तरह के कर्मो का चिंतन करते हैं तो अपने साथ भी उस ओल्ड लेडी जैसी होनी है।।एक और चेतावनी सुन लो उपर भगवान का सिस्टम अपडेट है ।।अपने तो 5 जी है वहां पर पता नई कितने मिलियन गुना 5 जी है।।पहले थोडा बचाव था कई कर्म अगले जन्म पोसटपोन हो जाते थे पर अब भुलेखा न पाल लेना।।इसी जन्म में सब हिसाब होगा।।  NOC जरूरी है अब उपर जाने के लिए ।।और आप ने ऐसी बहुत सी उदाहरण देख भी ली होगी।।।

संभल जाओ!!!

जय धुनना 

7988202029

Comments

Popular posts from this blog

क्या JJP वाले पक्के भाजपा वाले हो जाएंगे.Will JJP merge with BJP JJP का राजनीतिक भविष्य आगामी विधान सभा चुनावों में क्या रहेगा। गंठबंधन तो आखरी सांसो पर ? BJP/JJP Alliance on last breath.

North Korea's Economy Faces a Potential Threat to Kim Jong-un's Rule as Dollarization Takes Hold

ਅਮਰੀਕਾ ਚ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਸਪੀਡ ਚੈਕ ਕੀਤੀ।ਲਗਜ਼ਰੀ ਗੱਡੀ ਦੌੜਾ ਕੇ ਸਪੀਡੋ ਸਪੀਡੀ ਹੋ ਗਏ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ